समस्तीपुर, दूरबीन न्यूज। समस्तीपुर रेल मंडल के रोसड़ा रेलखंड स्थित सिंघिया घाट रेलवे स्टेशन परिसर में अतिक्रमणकारियों पर रेलवे का बुल्डोजर चलाया गया। नोटिस के बावजूद रेलवे की भूमि खाली नहीं करने पर रेलवे एवं सिविल प्रशासन की संयुक्त टीम के नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान 50अनाधिकृत दूकान, 25झुगी झोपड़ी और 1500 वर्ग मीटर रेलवे भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।
अभियान के दौरान सीओ विभूतिपुर अशोक कुमार यादव की मौजूदगी में एईन लाइन समस्तीपुर, आईपीएफ समस्तीपुर वेद प्रकाश वर्मा, एसएचओ जीआरपी हसनपुर, ओपी प्रभारी आरपीएफ हसनपुर गोविंद सिंह, बिभुतिपुर पुलिस, क्यूआरटी रोसड़ा के अलावे अन्य अधिकारी उपस्थित थे।





