समस्तीपुर में अवैध हथियार और दो जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, बंगरा पुलिस की कार्रवाई

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बंगरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के रहीमाबाद गांव में छापेमारी कर एक अवैध हथियार और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है।

इस संबंध में 24 नवंबर 2026 को समस्तीपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 24 नवंबर की रात करीब 12:15 बजे पुलिस को तकनीकी एवं मानवीय सूचना मिली कि बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद गांव निवासी पारस कुमार ने अपने घर में अवैध हथियार और कारतूस छिपाकर रखे हैं। सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में तत्काल छापेमारी टीम का गठन किया गया।

इसके बाद बंगरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रहीमाबाद गांव स्थित पारस कुमार के घर की घेराबंदी कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक अवैध हथियार और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। मौके से पारस कुमार, पिता भाग्यनारायण साह, निवासी रहीमाबाद, थाना बंगरा, जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

छापेमारी टीम में ये अधिकारी थे शामिल

पुलिस की विशेष टीम में बंगरा थानाध्यक्ष पु०अ०नि० पंचम कुमार, पु०अ०नि० सुनीता कुमारी, पु०अ०नि० अजय कुमार एवं बंगरा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

*वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक दोहरे शतक पर घर में जश्न, 53 गेंदों में 204 रन, वैभव सूर्यवंशी के तूफान पर घर में मिठाइयां बांटकर मना जश्न – Doorbeen News*

वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक दोहरे शतक पर घर में जश्न, 53 गेंदों में 204 रन, वैभव सूर्यवंशी के तूफान पर घर में मिठाइयां बांटकर मना जश्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *