वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक दोहरे शतक पर घर में जश्न, 53 गेंदों में 204 रन, वैभव सूर्यवंशी के तूफान पर घर में मिठाइयां बांटकर मना जश्न

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया है। राइजिंग स्टार एशिया कप में यूएई के खिलाफ वैभव ने ऐसी विस्फोटक बल्लेबाजी की कि रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।
महज 28 गेंदों में शतक और 52 गेंदों में दोहरा शतक।

वैभव ने 53 गेंदों में 204 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 28 छक्के और 7 चौके निकले। उनकी इस ऐतिहासिक पारी के बाद क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

वैभव की शानदार उपलब्धि की खबर घर पहुंचते ही परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने खुशी मनाई। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक प्रदर्शन का जश्न मनाया गया। गांव के लोगों के लिए वैभव की यह सफलता गर्व का बड़ा पल बन गई।

वैभव के चाचा राजीव सूर्यवंशी ने उनकी पारी की सराहना करते हुए कहा कि वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि उनका यह खेल आगे भी जारी रहेगा।
वहीं, दादी उषा सिंह भी पोते की उपलब्धि से बेहद खुश हैं। परिवार को उम्मीद है कि वैभव आने वाले दिनों में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए नए रिकॉर्ड बनाएंग।

*सामा-चकेवा के लोकगीतों से गुलजार हुए गांव, भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ संपन्न हुआ लोकपर्व – Doorbeen News*

सामा-चकेवा के लोकगीतों से गुलजार हुए गांव, भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ संपन्न हुआ लोकपर्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *