व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। वारिसनगर प्रखंड के बसंतपुर रमनी पंचायत में बैंकिंग सेवाओं के लिए जरूरतमंद लोगों को बैंकों और कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसके लिए यूनियन बैंक द्वारा मंगलवार को विशेष बैंकिंग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन यूनियन बैंक के क्षेत्र प्रमुख प्रेम रंजन कुमार, डीडीएम नाबार्ड अभिनव कृष्णा, एलडीएम प्रसिद्ध कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस शिविर मे एक ही जगह में लोगों को बैंकिंग सेवाओं और केंद्र सरकार की वित्तीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। यूनियन बैंक के क्षेत्र प्रमुख श्री प्रेम रंजन कुमार ने बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि कैंप में आने वाले प्रत्येक पात्र लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं से जोड़ना सुनिश्चित करें। इनके द्वारा वित्तीय समावेशन योजनाओं की पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी प्रदान की गई।


शिविर में सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना में नामांकन, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, के तहत नए जीरो-बैलेंस खाते खोलना, निष्क्रिय खातों को दोबारा सक्रिय करना, री-केवाईसी और नॉमिनी अपडेट करना, किसान और फसल बीमा, पीएम-किसान लाभार्थियों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन और आगामी रबी सीजन के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पंजीकरण, जागरूकता और अनक्लेम्ड डिपॉजिट, आधार सीडिंग, डिजिटल/साइबर फ्रॉड से बचाव और आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ के तहत दावा न की गई जमा राशि के निपटान पर बल दिया गया।
शिविर मे यूनियन बैंक वारिसनगर, डरसुर, मथुरापुर, सिंघियाघाट एवं महतीटोला शाखा के शाखा प्रबंधक, बीपीएम जीविका, ग्राम पंचायत मुखिया, बैंको के बीसी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।



*युगपुरुष’ नीतीश कुमार ने बिहार की बागडोर संभाली थी और अगले 20 वर्षों में इसका कायाकल्प करके दिखाया : उपमुख्यमंत्री – Doorbeen News*







