विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग, एआईएच, ए & सी विभाग तथा डॉ प्रभात दास फाउंडेशन के द्वारा 27 नवंबर को होगा अन्तरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग, प्राचीन भारतीय इतिहास, पुरातत्त्व एवं संस्कृति विभाग तथा डॉ प्रभात दास फाउंडेशन, दरभंगा के संयुक्त तत्त्वावधान में 27 नवंबर, 2026 को पूर्वाह्ण 11:30 बजे से “पुरातत्त्व में राखाल दास बनर्जी का योगदान” विषय पर अन्तरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग के सभागार में आयोजित किया जाएगा, जिसमें अमेरिका के बोस्टन से लेखक एवं संपादक डॉ सतीश झा (ऑनलाइन)- मुख्य अतिथि, भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण, कोलकता के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक डॉ फणिकान्त मिश्र (ऑनलाइन)- मुख्य वक्ता, संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ कृष्णकान्त झा- अध्यक्ष, एआईएच एवं सी के विभागाध्यक्ष डॉ अमिर अली खान- उद्घाटन कर्ता, फाउंडेशन के सचिव मुकेश कुमार झा- स्वागत कर्ता एवं डॉ आर एन चौरसिया- विषय प्रवेशक के रूप में संबोधित करेंगे।

इस नि:शुल्क अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने वाले सभी शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। इस संगोष्ठी में भाग लेने हेतु संस्कृत विभाग में आकर अथवा मो नंबर 9905437636 पर संपर्क कर पंजीयन करवाया जा सकता है।

सेमिनार की रूपरेखा की तैयारी के उद्देश्य से संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ कृष्णकान्त झा की अध्यक्षता में विभाग में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें एआईएच, ए एवं सी के विभागाध्यक्ष डॉ अमिर अली खान, संयोजक डॉ आर एन चौरसिया, डॉ मोना शर्मा, प्रो राम नाथ सिंह, डॉ महेश झा, डॉ प्रतिभा किरण, फाउंडेशन के सचिव मुकेश कुमार झा, रिंकू कुमारी, सुधा कुमारी, मंजू अकेला, उदय कुमार उदेश, योगेन्द्र पासवान एवं स्मृति कुमारी आदि ने भाग लिया।

*अपराध की योजना बना रहे 8 बदमाश गिरफ्तार, हथियार, कारतूस, शराब व विदेशी मुद्रा बरामद – Doorbeen News*

अपराध की योजना बना रहे 8 बदमाश गिरफ्तार, हथियार, कारतूस, शराब व विदेशी मुद्रा बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *