आइसा का जिला सम्मेलन संपन्न, 21 सदस्यीय नई जिला कमिटी का चुनाव

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर : शहर के समस्तीपुर कॉलेज स्थित हाल में शहीद कामरेड रोहित बेमुला मंच एवं शहीद कॉमरेड चंद्रशेखर सभागार में सोमवार को छात्र संगठन आइसा (AISA) का 8वां जिला सम्मेलन शुरू हुआ।

सम्मेलन में उद्घाटन भाषण करते हुए समस्तीपुर कालेज के प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार शशि ने कहा कि आज छात्रों के समक्ष विभिन्न प्रकार की समस्याएं हैं। जब छात्र- शिक्षक सवाल करते हैं तो उन्हें देशद्रोही, अर्बन नक्सल जैसे संज्ञा से नवाजा जाता है। लोकतंत्र एवं संविधान पर खतरा है। जेनजी आंदोलन से सरकार धबरा गई है। आज जेनजी की नेता नेहा बोरा दिल्ली समेत पूरे देश में छात्र आंदोलन को धार दिया है। हम चाहेंगे कि समस्तीपुर जिला का देश स्तर पर पहचान है। यहां से भी, आइसा से भी कोई क्रांतिकारी नेता निकले जो देश स्तर पर पहचान बनाएं।

बतौर विशिष्ट वक्ता सभा को संबोधित करते हुए जाने-माने शिक्षाविद् डॉ प्रभात कुमार ने सम्मेलन में उपस्थित सैकड़ों छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने शिक्षा को गर्त में पहुंचा दिया है।देश में विदेशी कालेज, यूनिवर्सिटी खोला जा रहा है जहां गरीबों-किसानों के बच्चों से महंगी फीस वसूल किया जा रहा है। चाहे प्राईवेट कालेज हो या फिर प्राईवेट स्कूल हो, शिक्षक का दोहन और बच्चे- अविभावक को लूटा जा रहा है।

आइसा सिर्फ शिक्षा हितैषी संघर्ष ही नहीं करती रही है बल्कि लोकतंत्र, संविधान बहन- बेटियों की हिफाजत की लड़ाई भी लड़ती रही है। हम उम्मीद करते हैं कि आइसा की नई कमिटी शिक्षा की बेहतरी की लड़ाई और तेज करेगी।

बतौर मुख्य वक्ता जेएनयू के छात्र नेता सह आइसा प्रदेश अध्यक्ष कामरेड धनंजय ने कहा कि विचार धारा की लड़ाई में तार्किकता का प्रश्न उठाने में सबसे आगे रहने का आइसा का काम है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर की पहचान सांसद शांभवी चौधरी के कारण नहीं बल्कि स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस और कर्पूरी ठाकुर की विरासत है और यही विरासत भाजपा-संघ को नेस्तनाबूद करेगा। आज एनईपी 2020 एवं वीवीएस जैसे शिक्षा विरोधी नीति लाकर छात्रों को गुमराह किया जाता है।

सिलेबस-सेमेस्टर के नाम पर छात्रों एवं अविभावकों का खून चूसा जा रहा है।सत्ताधारी छात्र संगठन अपने आकाओं के इशारे पर चल रहा है। ऐसी स्थिति में आइसा ही छात्रों का प्रतिनिधि संगठन है जो निर्णायक लड़ाई लड़ती रही है और इसमें समस्तीपुर के आइसा को भी बड़ा योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में छात्रा लाली ने सुरीली संगीत प्रस्तुत किया। व्यवस्थापक के रुप में राजू राय तत्पर थे।सम्मेलन को आइसा राज्य सचिव दीपंकर कुमार मिश्रा, गंगा प्रसाद पासवान, आइसा जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह, भाकपा माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार, राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, महेश कुमार, मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व आइसा नेता संदीप कुमार चौधरी, समाजसेवी डॉ एन० के० आनंद आदि ने संबोधित किया‌।

सम्मेलन की अध्यक्षता 5 सदस्यीये अध्यक्षमंली के सदस्य क्रमशः लोकेश राज, द्रख्शा जबीं, गौतम सैनी, उदय कुमार, मो० फरमान ने की जबकि संचालन जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने किया‌।
सम्मेलन का सांगठनिक और दूसरे सत्र राज्य पर्यवेक्षक मनीष कुमारी के मार्गदर्शन में शुरू हुआ।

विदाई जिला कमिटी की ओर से जिला सचिव सुनील कुमार ने प्रस्तावित दस्तावेज का सामूहिक पाठ किया। दर्जनभर से अधिक छात्रों ने बहस में हिस्सा लिया। कुछ सुधार के आश्वासन के बाद दस्तावेज तालियों की गड़गड़ाहट से पास कर दिया गया। विदाई जिला कमिटी ने 21 सदस्यीय नई जिला कमिटी बनाने का प्रस्ताव हाउस में रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

नई कमिटी का जिला सचिव जीतेंद्र सहनी एवं जिला अध्यक्ष दीपक यदुवंशी का चुनाव किया गया। जिला उपाध्यक्ष नीतीश राणा, फ़ैज़ अहमद, अभिषेक कुमार को जबकी जिला सह सचिव द्रख्शा जबीं, गौतम सैनी को चुना गया। अनील कुमार को कार्यालय सचिव चुना गया। लोकेश राज, राजू झा, संजीव कुमार गोलू, अभिषेक चौधरी, रविरंजन, मो० तौसिफ, मिनट्स कुमार, सौरभ कुमार, अग्रसेन कुमार, यास्मीन प्रवीण, होमा निशार, रंजन कुमार आदि जिला कमिटी सदस्य चुने गये।

नये अध्यक्ष दीपक यदुवंशी एवं सचिव जीतेंद्र सहनी ने अंत में सम्मेलन को संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं के बीच संगठन का विस्तार करने, शिक्षा के अधिकार एवं शैक्षणिक संस्थानों में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर संघर्ष तेज करने की अपेक्षा जताई गई।सम्मेलन के दौरान शिक्षा, प्रगति और जनवाद के नारों के साथ छात्र आंदोलन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

*डॉ. रिजवान अहमद बने AOI बिहार -झारखंड के अध्यक्ष, चिकित्सा जगत में मिली महत्वपूर्ण उपलब्धि, लोगों ने जताया गर्व – Doorbeen News*

डॉ. रिजवान अहमद बने AOI बिहार -झारखंड के अध्यक्ष, चिकित्सा जगत में मिली महत्वपूर्ण उपलब्धि, लोगों ने जताया गर्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *