डॉ. रिजवान अहमद बने AOI बिहार -झारखंड के अध्यक्ष, चिकित्सा जगत में मिली महत्वपूर्ण उपलब्धि, लोगों ने जताया गर्व

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिले के चर्चित ईएनटी एवं प्रख्यात सर्जन विशेषज्ञ एवं धरमपुर पंजाबी कॉलोनी निवासी डॉ. रिजवान अहमद को The Association of Otolaryngologists of India (AOI) की बिहार एवं झारखंड शाखा का अध्यक्ष चुना गया है। 20 से 22 नवंबर तक झारखंड के जमशेदपुर में एसोसिएशन ऑफ ओटोलैरिंगोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया (AOI) के बिहार एवं झारखंड चैप्टर के 50 वें स्वर्ण जयंती वार्षिक सम्मेलन बीजेएओआईकॉन -2026 (BJAOICON 2026) में डॉ. रिजवान अहमद को संगठन का अध्यक्ष चूना गया।

डॉ. रिजवान अहमद AOI बिहार एवं झारखंड के इस प्रतिष्ठित पद पर चूने जाने से समस्तीपुर जिले के चिकित्सकों एवं आम लोगों में खुशी की लहर है। उनकी इस उपलब्धि को चिकित्सा जगत में समस्तीपुर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
उनके अध्यक्ष चुने जाने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल समस्तीपुर जिले के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार और झारखंड के लिए गर्व की बात है।

लोगों ने विश्वास जताया कि डॉ. रिजवान अहमद के कुशल नेतृत्व, अनुभव एवं मार्गदर्शन में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा चिकित्सा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
डॉ. रिजवान अहमद को इस उपलब्धि पर चिकित्सकों, शुभचिंतकों एवं गणमान्य लोगों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।

*शादी की बारात में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को मारी गोली, दाहिने हाथ में लगी गोली; एक आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा – Doorbeen News*

शादी की बारात में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को मारी गोली, दाहिने हाथ में लगी गोली; एक आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *