व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरिलोचनपुर तिसवारा गांव में शादी की बारात के दौरान गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बारात में गाड़ी के अंदर कुछ लोगों के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान घर लौट रहे एक युवक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। आरोप है कि विवाद कर रहे लोगों ने युवक को ही गोली मार दी।
घायल युवक की पहचान हरिलोचनपुर तिसवारा गांव निवासी स्वर्गीय हरिलोचन सहनी के पुत्र पवन कुमार सहनी के रूप में हुई है। गोली उनके दाहिने हाथ में लगी है। घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें समस्तीपुर के मोहनपुर स्थित माता चंद्रकला हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।


बताया जाता है कि गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। इस दौरान भागने की कोशिश कर रहे लोगों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
शादी समारोह के दौरान हुई इस गोलीबारी की घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है।


*स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- बिहार के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का उद्देश्य मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराना – Doorbeen News*








