व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत रजौर रामभद्रपुर पंचायत के रामभद्रपुर निवासी एवं शिक्षक अनिल कुमार चौधरी 58 का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, शुभचिंतकों, ग्रामीणों एवं शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने समस्तीपुर स्थित अपने आवास डेरा पर अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार अनिल कुमार चौधरी खानपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सिरहा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।


वे पूरी निष्ठा, लगन एवं समर्पण के साथ अपने शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। उनकी सेवा अवधि के अभी करीब दो वर्ष शेष थे। ऐसे में उनका असामयिक निधन शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। दिवंगत शिक्षक अपने पीछे पत्नी विभा देवी, दो पुत्र सुमित कुमार एवं अमित कुमार चौधरी तथा भाई मनोज कुमार चौधरी और सरोज कुमार चौधरी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।


उनके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके निधन पर सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह, पंचायत के मुखिया रामचंद्र सिंह, ग्रामीण आनंद झा, पूर्व बीआरपी सह एचएम बालमुकुंद सिंह, नवीन कुमार सिंह सहित कई लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

*कायाकल्प अभियान की योजनाओं में तेजी लाने का डीएम ने दिया निर्देश, समय-सीमा में पूरा करें लंबित कार्य – Doorbeen News*
कायाकल्प अभियान की योजनाओं में तेजी लाने का डीएम ने दिया निर्देश, समय-सीमा में पूरा करें लंबित कार्य







