सोनपुर मंडल का मेगा टिकट जांच अभियान लगातार जारी, 1322 यात्री धराए

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News News: सोनपुर मंडल में यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं नियमसम्मत यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेगा टिकट जांच अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।

दिनांक 09 नवंबर 2026 को मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री धीरज कुमार के निर्देशन में सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों जैसे सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मानसी, खगड़िया, नवगछिया एवं ट्रेनों में विशेष मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया।

अभियान में टिकट जांच कर्मियों, रेलवे सुरक्षा बल तथा वाणिज्य विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से सघन जांच की।

इस अभियान के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं बिना उचित प्राधिकरण के यात्रा करने वाले 1322 यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिससे ₹ 10,39,670 /- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें तथा यात्रा के दौरान रेलवे के नियमों का पालन करें। बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट के यात्रा करने पर रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाती है।

सोनपुर मंडल यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं पारदर्शी रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ रेलवे राजस्व की सुरक्षा हेतु भविष्य में भी ऐसे विशेष टिकट जांच अभियान निरंतर जारी रखेगा।

*छठ महापर्व को लेकर SDM ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश – Doorbeen News*

छठ महापर्व को लेकर SDM ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *