छठ महापर्व को लेकर SDM ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk : आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा घाटों पर सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सरायरंजन, मोरवा एवं ताजपुर प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उदापट्टी छठ घाट, डिहवारनी स्थान छठ घाट एवं सरैया पुल के निकट स्थित छठ घाट का जायजा लिया गया। वहीं मोरवा प्रखंड अंतर्गत बाबा खुदनेश्वर धाम छठ घाट एवं भाग्यरानी स्थान छठ घाट का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान मोरवा एवं ताजपुर के अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त ताजपुर अंचल अंतर्गत रामापुर, महेशपुर तथा जल-जीवन-हरियाली पार्क स्थित छठ घाटों का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, सुगम आवागमन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही घाटों पर जल की स्थिति का आकलन कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक प्रबंध करने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने निर्देशित किया कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए छठ महापर्व से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

अनुमंडल प्रशासन का मुख्य उद्देश्य छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराना तथा प्रत्येक छठ व्रती को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

*समस्तीपुर के 4.61 लाख पेंशनधारियों के खाते में भेजे गए 50.79 करोड़ रुपये – Doorbeen News*

समस्तीपुर के 4.61 लाख पेंशनधारियों के खाते में भेजे गए 50.79 करोड़ रुपये

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *