भगवानपुर देसुआ में धान फसल कटनी प्रयोग, प्रति हेक्टेयर 36.62 क्विंटल उपज का अनुमान

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk : समस्तीपुर। बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत मंगलवार को उजियारपुर प्रखंड की भगवानपुर देसुआ पंचायत में अगहनी धान फसल का कटनी प्रयोग किया गया। भगवानपुर देसुआ मौजा के राजस्व थाना संख्या 230 स्थित खेसरा संख्या 2365 में किए गए इस प्रयोग का निरीक्षण जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार ने किया। कटनी के बाद प्राप्त उपज के आधार पर प्रति हेक्टेयर करीब 36.62 क्विंटल धान उत्पादन का अनुमान लगाया गया।

निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार 10×5 मीटर क्षेत्रफल में फसल की कटनी की गई। इसके बाद प्राप्त हरे धान का वजन किया गया, जो 18.310 किलोग्राम रहा।

इस वजन के आधार पर प्रति हेक्टेयर उपज दर का आकलन किया गया। फसल कटनी प्रयोग के माध्यम से जिले में धान की वास्तविक उत्पादकता का आंकड़ा जुटाया जा रहा है। इसका उपयोग फसल उत्पादन के आकलन और फसल सहायता योजना से संबंधित आंकड़े तैयार करने में किया जाता है।

इस दौरान सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी पवन कुमार सिंह, प्रयोगकर्ता सुधांशु शेखर, सांख्यिकी के डाटा एंट्री ऑपरेटर सुमन सौरभ और किसान कौशल प्रसाद सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने निर्धारित मापदंडों के अनुसार कटनी प्रयोग की प्रक्रिया पूरी कर उपज का वजन दर्ज किया।

*पानी के लिए तड़पते महादलित गरीबों ने फूंका जिलाधिकारी का पुतला, निकाला प्रतिरोध मार्च – भाकपा माले – Doorbeen News*

पानी के लिए तड़पते महादलित गरीबों ने फूंका जिलाधिकारी का पुतला, निकाला प्रतिरोध मार्च – भाकपा माले

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *