पानी के लिए तड़पते महादलित गरीबों ने फूंका जिलाधिकारी का पुतला, निकाला प्रतिरोध मार्च – भाकपा माले

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: भाकपा माले उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवान पुर कमला पन्चायत के वार्ड नं 12 महादलित मुसहर टोली में दो महीने से ज्यादा दिनों से बंद जलापूर्ति बहाल करने की मांग की। इस मांग को लेकर मुखिया फिरोजा बेगम एवं प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान के नेतृत्व में प्रतिरोध मार्च निकाल कर समस्तीपुर जिलाधिकारी का वैदेही चौक पर पुतला दहन किया। सचिदानंद सिंह की अध्यक्षता में सभा किया।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान ने कहा कि भगवान पुर कमला पन्चायत के महादलित समुदाय के गरीब लोग पीने के पानी के लिए दो महीने से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। लेकिन भ्रष्ट और कमिशनखोर पी एच ई डी विभाग के लापरवाह जे इ एवं एस डी ओ जलापूर्ति बहाल करने में पूरी तरह विफल है।

सभा को संबोधित करते हुए मुखिया फिरोजा बेगम ने कहा कि पेयजल आपूर्ति बहाल करने की शिकायत लगातार संबन्धित पदाधिकारियों से करने के बाद भी उदासीन रवैया के कारण गरीब और महादलित लोग पीने के पानी के लिए भी तड़प रहें हैं। उन्होंने कहा दिवाली जैसे पर्व में जहां पानी का घोर संकट गहरा गया है।

वहीं जलापूर्ति बंद रहने से छठ पर्व में भी पानी का गम्भीर संकट बना हुआ है। लोग एक किलोमीटर दूर से दैनिक कार्यों के लिए पानी ढोने को विवश हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि अविलंब वार्ड नं 12 में जलापूर्ति बहाल नहीं किया गया तो कल DM का अर्थी जूलूस निकाला जायेगा। आन्दोलन में आइसा प्रखंड सचिव रोहित कुमार, रंजीत सदा, राम बलि सदा,दुखनी देवी,कलिया देवी, चिंता देवी, राजेश सदा, देवेन्द्र सदा, रविन्द्र सदा सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

*छठ घाटों का बीडीओ, सीओ ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश – Doorbeen News*

छठ घाटों का बीडीओ, सीओ ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *