सड़क हादसे में पूर्व नगर परिषद सभापति डॉ. तारकेश्वर नाथ गुप्ता की मौत, अज्ञात पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk : समस्तीपुर : समस्तीपुर में सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में नगर परिषद के पूर्व सभापति एवं जन सुराज के नेता डॉ. तारकेश्वर नाथ गुप्ता की मौत हो गई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लख्खी चौक के पास एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, डॉ. तारकेश्वर नाथ गुप्ता सोमवार देर रात केवस निजामत में काली पूजा के अवसर पर आयोजित कथा वाचन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लख्खी चौक के पास अज्ञात पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

अस्पताल पहुंचते ही जुटने लगे समर्थक और शुभचिंतक

हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। उनकी मौत की खबर फैलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, बड़ी संख्या में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग सदर अस्पताल पहुंचने लगे।

सूचना मिलने पर पूर्व विधायक अख्तर इस्लाम शाहीन, राजद नेता ललन यादव, मनीष यादव, भाजपा नेता मनोज यादव, राकेश राज समेत कई लोग रात में ही अस्पताल पहुंचे और शोक जताया।

अज्ञात पिकअप की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद अज्ञात पिकअप वाहन को लेकर स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के कारणों और वाहन की पहचान को लेकर पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है। डॉ. तारकेश्वर नाथ गुप्ता की मौत से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है। समस्तीपुर मुफस्सिल पुलिस एवं नगर थाना पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

*रांची के होटल में पूर्व सैनिक का शव मिलने से रामभद्रपुर में मातम, दूसरी पत्नी पर हत्या का आरोप – Doorbeen News*

रांची के होटल में पूर्व सैनिक का शव मिलने से रामभद्रपुर में मातम, दूसरी पत्नी पर हत्या का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *