व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk : बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन समस्तीपुर जिला परिषद की ओर से रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। सैकड़ो की संख्या में खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता रेल परिचालन से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर एक जुलूस जिला कार्यालय बंगाली टोला से चलकर रेल मंडल कार्यालय के समक्ष एक धरना दिया।
जिसकी अध्यक्षता यूनियन के जिला अध्यक्ष रामकुमार चौधरी ने की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस,बिहार राज्य किसान सभा, प्रगतिशील लेखक संघ, नौजवान सभा, महिला समाज एवं छात्र संगठन के नेता के साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता भी भाग लिया और आंदोलन को समर्थन दिया।


धरना के माध्यम से समस्तीपुर जिला मुख्यालय आने वाली ट्रेनों का समय से परिचालन, खासकर सहरसा एवं दलसिंहसराय की ओर से आने वाली पैसेंजर ट्रेनों का समय से परिचालन, समस्तीपुर स्टेशन के बाजार की ओर के सर्कुलेटिंग एरिया में जन सुविधा मुहायिया, शौचालय की व्यवस्था, रेल डाक सेवा , कार्यालय को पुन स्थापित करने,
वरिष्ठ नागरिक को पूर्व से प्राप्त रेल किराया में छूट की पुन बहाली, करपुरीग्राम जनदहा हाजीपुर रेल लाइन, समस्तीपुर से लंबी दूरी की ट्रेन का परिचालन प्रारंभ, सलोना – हसनपुर, रोसरा में दुर गामी ट्रेनों का ठराव , नमो भारत ट्रेन का दलसिंहसराय में ठहराओ, अटेरन चौक पर फुट ओवर ब्रिज एवं वर्कशॉप में पीओएच का निर्माण की मांग की गई।


मंडल रेल प्रबंधक़ के अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में रेल मंडल उप प्रबंधक( परिचालन) ने डॉक्टर अनिल प्रसाद के नेतृत्व में पांच सदस्य प्रतिनिधिमंडल वार्तालाप कर सभी मांगों पर अपने क्षेत्राधिकार में विचार रखने का आश्वासन दिया। रेल प्रशासन एवं जिला प्रशासन के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अपनी मांगों को रखते हुए धरना सभा को सुधीर कुमार देव, शाहिद अंसारी, मोहम्मद मुन्ना, रामविलास शर्मा, शंकर प्रसाद,
जगत नारायण प्रसाद, रामजतन सिंह राकेश, शत्रुघ्न प्रसाद पणजी , भाकपा जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, लक्ष्मण पासवान, जयशंकर साहू, डॉ रामकुमार, विनोद कुमार विनय, उपेंद्र प्रसाद, छात्र नेता अर्जुन कुमार, राजहंस कुमार पंडित, पप्पू कुमार, डॉ बी सिंह, गनेश्वर दास ने संबोधित किया बक्ताओ ने इस मांगों को समक्ष पूरा नहीं होने पर आगे की प्रमुख स्टेशनों पर धरना प्रदर्शन का संकल्प लिया।


*कुण्डल-01 पंचायत में तीन नवंबर को लगेगा सहयोग शिविर, अधिकारी सुनेंगे आम लोगों की समस्याएं – Doorbeen News*
कुण्डल-01 पंचायत में तीन नवंबर को लगेगा सहयोग शिविर, अधिकारी सुनेंगे आम लोगों की समस्याएं






