व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk : समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की मथुरापुर टारा पंचायत में बूढ़ी गंडक नदी के वाटरवेज स्थित सीनिया बहा के समीप मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना सुनसान जगह पर हुई।
घायल युवक की पहचान मधुरापुर गांव निवासी स्वर्गीय राय साहब साहनी के 19 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की 112 टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।


ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. राजकुमार ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसके मुंह में लगी गोली निकालने का प्रयास किया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। सदर-2 एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल युवक को गोली मारने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।



*स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी से लेकर वेतन भुगतान तक के कार्यों की होगी समीक्षा, अस्पताल प्रबंधकों को मिली जिम्मेदारी – Doorbeen News*








One Comment