स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी से लेकर वेतन भुगतान तक के कार्यों की होगी समीक्षा, अस्पताल प्रबंधकों को मिली जिम्मेदारी

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिले के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों से जुड़े प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति ने नया निर्देश जारी किया है। इसके तहत स्वास्थ्य इकाइयों में कार्यरत नियमित एवं संविदा कर्मियों के अवकाश, अनुपस्थिति, वेतन और भुगतान सहित अन्य कार्यों की समीक्षा एवं निष्पादन की जिम्मेदारी संबंधित इकाई के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और अस्पताल प्रबंधक के माध्यम से तय की गई है।

जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक ज्ञानेंद्र शेखर और सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव डॉ राजीव कुमार की ओर से 26 अक्टूबर को इस संबंध में संयुक्त पत्र जारी किया गया है। इसमें राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार पटना के कार्यपालक निदेशक द्वारा 21 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों का हवाला दिया गया है।

एएनएम, स्टाफ नर्स सहित सभी कर्मी आएंगे दायरे में

जारी पत्र के अनुसार, स्वास्थ्य इकाइयों में कार्यरत सभी कर्मियों, जिनमें एएनएम, स्टाफ नर्स और अन्य नियमित एवं संविदा कर्मचारी शामिल हैं, के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही अवकाश, अनुपस्थिति, वेतन और भुगतान सहित सभी प्रकार के संबंधित कार्यों का निष्पादन स्वास्थ्य इकाई के स्तर से सुनिश्चित किया जाना है।

इस व्यवस्था के तहत संबंधित इकाई प्रधान द्वारा प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं अस्पताल प्रबंधक के माध्यम से कार्यों का निष्पादन कराया जाएगा। जिला स्वास्थ्य समिति ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।

सदर से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक निर्देश जारी

यह पत्र सदर अस्पताल समस्तीपुर, अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय, रोसड़ा, पूसा एवं पटोरी के उपाधीक्षकों के साथ रेफरल अस्पताल ताजपुर और जिले के सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को भेजा गया है।

इसके अलावा सभी अस्पताल प्रबंधकों, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधकों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी इसकी प्रतिलिपि भेजी गई है। जिला स्वास्थ्य समिति ने स्पष्ट किया है कि राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशों के अनुरूप संबंधित अधिकारी अपने स्तर से कर्मचारियों से जुड़े कार्यों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।

*समस्तीपुर ज्वेलरी दुकानदार की हत्या के विरोध में NH-28 जाम, पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही सड़क पर उतरे लोग – Doorbeen News*

समस्तीपुर ज्वेलरी दुकानदार की हत्या के विरोध में NH-28 जाम, पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही सड़क पर उतरे लोग

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *