शिक्षक मिंतुल्लाह रहमानी को पाग-चादर व अंगवस्त्र देकर दी गई भावपूर्ण विदाई

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलवारा में गुरुवार को शिक्षक मिंतुल्लाह रहमानी के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सम्मान, स्नेह और आत्मीयता का ऐसा माहौल रहा कि सहकर्मियों और विद्यार्थियों की आंखें नम हो गईं। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें पाग, चादर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों ने उनके साथ बिताए शैक्षणिक सफर और यादगार पलों को साझा करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के एचएम बालमुकुंद सिंह ने की। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के एचएम और शिक्षकों ने भाग लेकर शिक्षक मिंतुल्लाह रहमानी के प्रति अपना सम्मान और अपनापन व्यक्त किया।

वक्ताओं ने कहा कि एक शिक्षक का योगदान केवल कक्षा में पढ़ाने तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और भविष्य की दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विद्यार्थियों के प्रति समर्पण, सहकर्मियों के साथ मधुर व्यवहार और शैक्षणिक दायित्वों के निर्वहन को याद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई। मौके पर शिक्षक विकेश कुमार सिंह, एचएम रामनाथ पंडित, अरुण कुमार पासवान, संजीव कुमार सिंह, रमन, शिवकुमार, सुरेंद्र मांझी, पंकज कुमार, गुरजंत, रितेश कुमार, रोशन कुमार, नवजोत कौर, कुमारी अनिला, कामिनी कुमारी, मंजू कुमारी एवं संगीता कुमारी आदि थे।

समारोह का समापन शुभकामनाओं और भावपूर्ण विदाई के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने शिक्षक मिंतुल्लाह रहमानी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। यह आयोजन शिक्षक और सहकर्मियों के बीच आपसी विश्वास, सम्मान तथा आत्मीय संबंधों की यादगार मिसाल बन गया।

*गाछी में मांद के भीतर मिला अधेड़ महिला का शव, हत्या की आशंका, ग्रामीणों ने लगाया हत्या कर शव छिपाने के प्रयास का आरोप, एफएसएल टीम ने की जांच – Doorbeen News*

गाछी में मांद के भीतर मिला अधेड़ महिला का शव, हत्या की आशंका, ग्रामीणों ने लगाया हत्या कर शव छिपाने के प्रयास का आरोप, एफएसएल टीम ने की जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *