व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिले में मध्याह्न भोजन योजना (PM पोषण योजना) का संचालन एक बार फिर ठप होने के कगार पर है। मई 2026 से परिवर्तन मूल्य की राशि का भुगतान वेंडर को नहीं होने के कारण प्रधानाध्यापकों ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना को ज्ञापन सौंपा है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी 01/10/2026 को इस संबंध में विभाग को सूचना दी गई थी। अब तक भुगतान लंबित रहने पर आज फिर से 400 से अधिक प्रधानाध्यापक / प्रभारी प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षरयुक्त 49 पन्नों का सामूहिक ज्ञापन *जिला प्राथमिक शिक्षक संघ, समस्तीपुर* के बैनर तले DPO, MDM को दिया गया।


*क्या है मामला -*
प्रधानाध्यापकों द्वारा DPO को दिए गए मेमो (दिनांक /10/2026) में कहा गया है कि –
1. माह मई 2026 से अद्यतन परिवर्तन मूल्य की राशि का भुगतान वेंडर के खाते में नहीं हुआ है।
2. जून 2026 में विद्यालयों के खाते में मई माह के व्यय की राशि का आवंटन आया था, लेकिन ससमय PPA जमा करने के बावजूद बैंक की लापरवाही के कारण वेंडर के खाते में राशि ट्रांसफर नहीं की गई।
3. अधिकांश विद्यालयों में मई से अब तक वेंडर को एक भी रुपया नहीं मिला है।
वेंडर का कहना है कि निदेशक, मध्याह्न भोजन योजना, बिहार के ज्ञापांक-2892 दिनांक 17/09/2026 के आदेशानुसार SNA SPARSH Module के तहत वेंडर के बकाया भुगतान का अधिकार प्रखंड साधनसेवी, एकाउंटेंट एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (MDM) को दिया गया है। जिसके कारण प्रधानाध्यापक / प्रधान शिक्षक / प्रभारी प्रधानाध्यापक पर विश्वास नहीं होने के कारण उन्होंने बकाया राशि का भुगतान होने तक मध्याह्न भोजन निर्माण में उपयोग की जानेवाली सामग्री देने से हाथ खड़े कर दिए हैं।


*10 तक भुगतान नहीं तो 12 से बंद होगा MDM -*
वेंडरों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 10 अक्टूबर 2026 तक बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ तो 12 अक्टूबर 2026 से मध्याह्न भोजन निर्माण के लिए सामग्री की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। ऐसी स्थिति में 12/10/2026 से जिले के सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन स्वतः बंद हो जाएगा।
ज्ञापन में कहा गया है कि – *”वेंडर को बकाया भुगतान नहीं होने के कारण PM पोषण योजना अंतर्गत संचालित मध्याह्न भोजन सामग्री के अभाव में दिनांक 12/10/2026 से बंद हो जाएगा, जिसकी जवाबदेही हमारी नहीं होगी।”*
इस ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, DPO स्थापना, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड साधनसेवी, MDM को भी दी गई है।


संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने DPO (MDM) से आग्रह किया है कि अविलंब SNA SPARSH Module से बकाया भुगतान सुनिश्चित कराया जाए, अन्यथा 12 अक्टूबर से उत्पन्न स्थिति के लिए विभाग जिम्मेवार होगा।
मौके पर जिला प्राथमिक शिक्षक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव अनिल कुमार, बिहार राज्य अराजपत्रित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ पवन कुमार पासवान, टीचर्स क्लब के जिलाध्यक्ष बैजू राय, संयोजक सौरभ कुमार, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राय, बीएसटीए के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार साहू , प्रधानाध्यापक संजय कुमार, उमेश प्रसाद, गणेश कुमार, देवेन्द्र प्रसाद चौधरी, गगन कुमार, पवन कुमार शर्मा, दिलीप कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद थे।

*राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत समस्तीपुर जिला मुख्यालय पर महागठबंधन के घटक दलों के द्वारा आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन – Doorbeen News*






One Comment