व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर। मथुरापुर थाना क्षेत्र में बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार बदमाशों द्वारा 5.19 लाख रुपए लूटने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर से 4.69 लाख रुपए बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मामले में आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक 5 अक्टूबर को नगरबस्ती थाना क्षेत्र के परवेज अहमद रौनकी, पिता स्व. अख्तर हुसैन, मथुरापुर थाना क्षेत्र में बैंक से रुपए निकालकर लौट रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उनके हाथ से चेन और झोला झपट लिया। झोले में 5 लाख 19 हजार रुपए नकद थे। घटना के बाद मथुरापुर थाना में कांड संख्या 85/26 के तहत बीएनएस की धारा 304(2)/3(5) में प्राथमिकी दर्ज की गई।


घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर मथुरापुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई। तकनीकी एवं अन्य अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने मामले में शामिल आरोपी गदरू यादव उर्फ श्याम यादव, निवासी नया टोला जुराबगंज, वार्ड नंबर-1, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार के घर पर छापेमारी की।
पुलिस ने आरोपी के घर की अलमारी से 4 लाख 69 हजार रुपए बरामद किए। पुलिस टीम में मथुरापुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी, डीआईयू के पदाधिकारी एवं जवान तथा एसटीएफ कोढ़ा सेल के कर्मी शामिल थे। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान और शेष राशि की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।


*दरभंगा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा – Doorbeen News*
दरभंगा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा








