अपराधियों का ट्रिपल अटैक, बाइक की डिक्की से दो लाख रुपये उड़ाया, झपटमार गिरोह ने बृद्ध महिला से 50 हजार रुपये का थैला झपट्टा

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में बेख़ौफ़ बदमाशों ने मंगलवार को कुछ ही घण्टे के अंतराल में शहर के दो अलग अलग जगहों पर दिनदहाड़े घटना का अंजाम देकर लोगों में दहशत फैला दी। पहली घटना बैंक से रुपए निकाल कर आ रहे ग्राहक की मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर 2 लाख रुपये उड़ा लिया, वंही दूसरी घटना बैंक से अपनी पेंशन की पैसा 50 हजार रुपये निकाल कर आ रही रिटायर फौजी की विधवा पत्नी का थैला झपट्टा मार कर फरार हो गया।

इस तरह आए दिन हो रही छिनतई की घटना से आम नागरिकों को बैंक से रुपए निकाल कर अपने गंतव्य तक पहुंचने एवं राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया है।

वंही पहली घटना निकटवर्ती जिला बेगूसराय के मंसूरचक थाना क्षेत्र के हवासपुर निवासी खीरो महतो के पुत्र मुकेश कुमार एवं मन्टुन कुमार ने थाने में आवेदन देते हुए बताया कि मंगलवार को हमदोनों भाई दलसिंहसराय एनएच 28 स्थित एचडीएफसी बैंक से दो लाख रुपये अपने खाते से निकासी कर अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर शहर के गंज रोड स्थित डॉ प्रशांत किशोर के दवा दुकान पर अपनी मां के लिए दवा लेने चले गए।

जब दवा लेकर लौटने पर देखा कि डिक्की टूटा हुआ था और रुपये गायब था। वंही दूसरी घटना निकटवर्ती बेगूसराय जिला के मंसूरचक थाना क्षेत्र के अहियापुर वार्ड 3 निवासी स्व मटुकी रजक की पत्नी बच्ची देवी ने थाने में आवेदन देते हुए बतलाई की मेरे पति फ़ौज में थे उनके स्वर्गवास के बाद में प्रत्येक दो महीने पर दलसिंहसराय स्थित स्टेट बैंक से अपनी पेंशन की 50 हजार रुपये निकासी कर अपनी पोती पूजा कुमारी के साथ अपने गांव के ही टोटो से घर जा रही थी।

इसी दौरान शहर के आईबी रोड स्थित मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने टोटो को धीमा कर मेरा 50 हजार रुपए रखा थैला झपट्टा मार कर फरार हो गया।जब मैं शोर मचाया तो अगल बगल के लोग दौड़ कर आये और जबजब समझ पाते तबतक बदमाश फरार हो गया।

वंही तीसरी घटना आईबी रोड स्थित बदमाशों ने थाना क्षेत्र के ढेपुरा निवासी समाज सेवी अर्जुन राय के गले से सोने की चैन झपटमार कर फरार हो गया। अर्जुन राय ने बताया कि बाजार में कुछ काम कर घर की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे कि पीछे की ओर अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने पीछे की ओर से मेरे गले से चैन खिंचकर बछवाड़ा की ओर फरार हो गया।

बहरहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने एवं बदमाशों की पहचान में जुटी है।इधर लगातार हो रही चोरी, छिनतई एवं झपटामारी की बढ़ते वारदात से शहरवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।वंही कुछ लोगों का कहना है कि घटना का सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड मिलने के वावजूद भी पुलिस अपराधियों को नहीं पकड़ पा रही है।जिससे अपराधियों का हौसला बुलंद हो रहे हैं।वंही स्थानीय लोगों ने बाजार एवं प्रमुख मार्गों पर पुलिस की गश्त बढ़ाने एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

*जल-जीवन-हरियाली अभियान दिवस पर परिचर्चा और पौधरोपण – Doorbeen News*

जल-जीवन-हरियाली अभियान दिवस पर परिचर्चा और पौधरोपण

 

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *