जल-जीवन-हरियाली अभियान दिवस पर परिचर्चा और पौधरोपण

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: मुजफ्फरपुर। जल-जीवन-हरियाली अभियान दिवस के अवसर पर आज नगर भवन में शहरी क्षेत्र में जल-जीवन-हरियाली अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर परिचर्चा आयोजित की गई। इस अवसर पर जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और शहरी क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त अमित कुमार एवं सुश्री स्वरा ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन, पौधरोपण और हरित क्षेत्रों को सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उप नगर आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि जल और हरियाली एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। जल स्रोतों का संरक्षण और अधिक से अधिक पौधरोपण कर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण तैयार कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से जल की बर्बादी रोकने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

सुश्री स्वरा ने कहा कि शहरी विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देना आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति यदि जल बचाने और पौधे लगाने की जिम्मेदारी निभाए, तो जल-जीवन-हरियाली अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जा सकता है।

इसी क्रम में सिटी पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को जल संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया।

*छठ से पहले जर्जर सड़कों की मरम्मत का निर्देश, कांटी विधायक अजीत कुमार ने ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ किया सड़कों का निरीक्षण – Doorbeen News*

छठ से पहले जर्जर सड़कों की मरम्मत का निर्देश, कांटी विधायक अजीत कुमार ने ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ किया सड़कों का निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *