व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
Doorbeen News Desk: कांटी विधायक व पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने मंगलवार को ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ प्रखंड क्षेत्र की जर्जर सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान रेवा रोड एनएच-722 से करजा रोड नंबर-दो के अलावा खलीलपुर-महमदपुर की क्षतिग्रस्त सड़कों का जायजा लिया। विधायक ने सड़क की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण को अभी मात्र ढाई वर्ष ही हुए हैं और फिलहाल इनके मेंटेनेंस का समय है। ऐसे में सड़क के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।


उन्होंने कहा कि दशहरा, दीपावली और छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व सामने हैं। पर्व के दौरान ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए।
विधायक ने ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों को छठ पर्व से पहले हर हाल में जर्जर सड़कों की मरम्मत पूरी कराने का निर्देश दिया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने और निर्माण के बाद सड़क के रखरखाव पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।
मौके पर ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता धीरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, संवेदक गुड्डू सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मो. शमीम, मनोज कुमार सिंह, प्रेम सिंह, चंदन गुप्ता, महेश महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।


*समस्तीपुर कॉलेज में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन – Doorbeen News*
समस्तीपुर कॉलेज में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन








