जन संवाद में DM ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।

जिलाधिकारी ने जन संवाद में उपस्थित प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए उनके नियमानुसार समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जन संवाद के दौरान भूमि एवं राजस्व संबंधी मामले, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, विद्युत, सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित जनहित के मामले सामने आए।

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों के निष्पादन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान जिला अथवा प्रखंड स्तर पर संभव है, उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। वहीं जिन मामलों में स्थल जांच, विभागीय समन्वय अथवा अन्य आवश्यक प्रक्रिया की जरूरत है, उनमें भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी की जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि शिकायतों के निष्पादन की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण किया जाए तथा कार्रवाई पूर्ण होने के उपरांत संबंधित आवेदक को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।

जन संवाद के दौरान अपर समाहर्ता  ब्रजेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी  विष्णु देव मंडल, राजस्व प्रभारी धर्मराज, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा साक्षी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

*स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा – Doorbeen News*

स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *