व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शंकरपुर पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय शंकरपुर में सोमवार को विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षक गणेश प्रसाद एवं शिक्षिका दिव्या रानी के स्थानांतरण के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ गणमान्य अतिथियों ने दोनों शिक्षकों के विद्यालय में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी और नई पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के एचएम रतनदीप कुमार के नेतृत्व में किया गया। स्थानांतरण के तहत शिक्षक गणेश प्रसाद का पदस्थापन कृष्ण हाई स्कूल, समस्तीपुर तथा शिक्षिका दिव्या रानी का स्थानांतरण हाई स्कूल, मालीनगर में हुआ है। दोनों शिक्षकों के स्थानांतरण की जानकारी के बाद विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर उनके कार्यकाल की उपलब्धियों और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण को रेखांकित किया गया।


समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में एचएम बालमुकुंद सिंह, शिक्षक राज नारायण, प्रखंड लेखपाल दिनेश कुमार ठाकुर एवं संजीव सर उपस्थित रहे। अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से पाग, चादर एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। वहीं शिक्षक गणेश प्रसाद एवं शिक्षिका दिव्या रानी को भी अंगवस्त्र, पाग, चादर एवं माला से सम्मानित कर विदाई दी गई।
इस अवसर पर एचएम बालमुकुंद सिंह ने कहा कि किसी शिक्षक का स्थानांतरण केवल स्थान परिवर्तन नहीं, बल्कि उनके अनुभव और कार्यशैली को नए विद्यालय तक पहुंचाने का अवसर भी होता है। गणेश प्रसाद एवं दिव्या रानी ने विद्यालय में अपने कार्यकाल के दौरान विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ विद्यालय की गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाई। उनके व्यवहार, कार्यशैली और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की शिक्षकों एवं अतिथियों ने सराहना की।


मौके पर शिक्षक राजन कुमार, राम कुमार, सुधा सुंदरी, विजय, प्रजेश, शशिकांत, मयंक एवं प्रदीप सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। समारोह के दौरान कई शिक्षक भावुक भी नजर आए। शिक्षकों ने दोनों के साथ बिताए कार्यकाल की यादें साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और नई पदस्थापना पर सफलता की कामना की। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

*विकसित भारत जी-रामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण – Doorbeen News*
विकसित भारत जी-रामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण








One Comment