व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत बंधार पंचायत के बाघोपुर गांव के वार्ड 10 निवासी बढलु सहनी का 11 वर्षीय पुत्र अमन कुमार बीते सात दिनों से लापता है। 22 सितंबर की शाम स्कूल से घर लौटने के बाद वह घर के बाहर खेलने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू की। गांव के अलावा रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी ली गई, लेकिन अब तक अमन का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सात दिनों से बेटे के लापता रहने से परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
परिजनों के अनुसार अमन चार भाई-बहनों में सबसे छोटा है और कक्षा आठवीं का छात्र है। 22 सितंबर को वह स्कूल से पढ़ाई कर घर लौटा था। शाम करीब छह बजे वह घर के बाहर खेलने के लिए निकला। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो परिवार के सदस्यों ने पहले आसपास के घरों और गांव में उसकी खोजबीन की। देर रात तक तलाश के बाद भी अमन के नहीं मिलने पर परिवार के लोग परेशान हो गए।


इसके बाद बाघोपुर सहित आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अमन के लापता होने के बाद उसकी मां शोभा देवी, पिता बढलु सहनी और बूढ़ी दादी सुदामा देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों अमन की तस्वीर लेकर उसके सकुशल वापस लौटने की आस लगाए हुए हैं। परिजनों का कहना है कि सात दिन बीत जाने के बाद भी बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने से उनकी चिंता और बढ़ गई है।
गांव के लोग भी अमन की सुरक्षित बरामदगी को लेकर चिंतित हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने रोसड़ा पुलिस पर अपेक्षित सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बच्चे के लापता होने की सूचना थाने में देने के बावजूद उसकी तलाश के लिए अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए अमन की जल्द तलाश करने और उसे सकुशल बरामद करने की मांग की है।


समाजसेवी अजय कुमार महतो, पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, अमरजीत कुशवाहा, अरुण सहनी, शंकर सहनी, कन्हैया सहनी, परमानंद महतो, अजय कुमार, जितेंद्र सहनी, रामा सहनी, छोटे सहनी, राम प्रकाश सहनी समेत अन्य ग्रामीणों ने अमन की तलाश में तेजी लाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नाबालिग बच्चे के सात दिनों से लापता रहने को देखते हुए उसकी तलाश के लिए सभी संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई जानी चाहिए।
थाने में 24 सितंबर को दिया आवेदन: अमन के पिता बढ़लु सहनी ने 24 सितंबर को रोसड़ा थाने में आवेदन देकर पुत्र के लापता होने की जानकारी दी। आवेदन में उन्होंने बताया है कि उनका 11 वर्षीय पुत्र अमन कुमार 22 सितंबर की शाम छह बजे से लापता है। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो 24 सितंबर को थाना पहुंचकर सनहा दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया। आवेदन में उन्होंने पुलिस से पुत्र की खोजबीन में सहायता करने का अनुरोध किया है।



*समस्तीपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़े का भव्य समापन, DRM ने विजेताओं को किया पुरस्कृत,वहिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर – Doorbeen News*






One Comment