व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग के कार्यों एवं संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने जिले में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं, नामांकन, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली।


जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने तथा निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों का समयबद्ध तरीके से निराकरण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था सुचारू रहे और छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो, इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
उन्होंने प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों की नियमित समीक्षा करने, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति पर विशेष निगरानी रखने तथा सरकार द्वारा संचालित शैक्षणिक योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिक्षा विभाग से संबंधित कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य को समय-सीमा के भीतर पूरा करें।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री प्रेम झा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री शुभम कुमार, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।



*स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, सभी कोषांगों को समय पर काम पूरा करने का निर्देश – Doorbeen News*





