व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: विमेंस कॉलेज समस्तीपुर में हिंदी विभाग के तत्वावधान में प्रभारी प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ राजेश कुमार रंजन की अध्यक्षता में दिनकर जंयती मनाई गई। हिंदी की विभागाध्यक्ष महोदया डॉ सोनी सलोनी के निर्देश पर हिंदी विभाग की छात्राओं ने इस कार्यक्रम का संचालन किया। प्रभारी प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ राजेश कुमार रंजन सर ने दीप प्रज्वलन कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
प्रधानाचार्य महोदय ने महाकवि के आदर्शों सत्य, स्वाभिमान, न्याय, राष्ट्रप्रेम एवं मानवता को जीवन में अपनाने पर बल दिया। दिनकर जी हमारे लिए केवल अतीत के कवि नहीं हैं, बल्कि उनकी रचनाएं आज भी हमारे वर्तमान को दिशा देती हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ वन्देमातरम एवं समापन राष्टगान से हुआ। संगीत विभाग की छात्राओं श्रुति, सोनिया, रिया सहित अन्य ने सरस्वती वंदना की। हिंदी विभागाध्यक्ष महोदया डॉ सोनी सलोनी ने कार्यक्रम की शुरूआत की एवं धन्यवाद भाषण दिया।


डॉ सोनी सलोनी ने दिनकर जी को महान् साहित्यकार एवं इतिहासकार बताया। भारत ही नहीं विश्व का महान व्यक्तित्व भी बताया। हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ कुमारी अनु ने दिनकर जी के रचनाएं पर प्रकाश डाला। मीडिया प्रभारी डॉ सुरेश साह ने दिनकर जी को महान् साहित्यकार, इतिहासकार एवं भारतीय संस्कृति का वाहक बताया।डॉ नेहा कुमारी जायसवाल ने दिनकर जी के व्यक्तित्व की विस्तृत जानकारी दी।
डॉ रंजन कुमार ने दिनकर जी के रचनाएं एवं इसके महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ मधुलिका मिश्रा, डॉ रिंकी कुमारी, डॉ संगीता डॉ पूनम कुमारी, डॉ कविता वर्मा,डॉ ऋतु सांगवान, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ पर्णम शर्मा, डॉ ऋचा वर्मा,डॉ पिंकी कुमारी, डॉ सुमन कुमारी, डॉ सोनी सिन्हा, डॉ संगीता कुमारी, डॉ आभा कुमारी,डॉ कल्पना सिंह, डॉ स्मिता कुमारी,


डॉ माधवी कुमारी, डॉ कस्तूरीका कानन, डॉ रेखा कुमारी, डॉ सोनल सिंह,डॉ शबनम कुमारी, डॉ शाहजहां आरा सहित हिंदी विभाग की छात्राएं मोती कुमारी, शांभवी पांडे, सलोनी, मुस्कान राजपूत, रुक्मिणी, सोनम, साक्षी, शिवानी , सुमन ने भाषण एवं कविता का गायन किया। हिंदी विभाग के तरफ से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया।



*आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची को लेकर छह पंचायतों में हुई ग्राम सभा – Doorbeen News*
आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची को लेकर छह पंचायतों में हुई ग्राम सभा





