विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में युवाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। देश के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से देशभर के युवाओं को विकसित भारत के निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

माय भारत के जिला युवा अधिकारी भावना गोयल ने समस्तीपुर जिले के युवाओं से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा एवं युवतियां इस कार्यक्रम में शामिल होकर विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी दर्ज करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनकी प्रतिभा, नवाचार, रचनात्मक सोच तथा नेतृत्व क्षमता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में किया जाना आवश्यक है। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग युवाओं को अपनी सोच और सुझावों को सामने रखने का एक महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध करा रहा है।

जिला युवा अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें युवाओं को अपनी ज्ञान क्षमता और समसामयिक विषयों की समझ प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। विशेष रूप से क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा, जिससे युवाओं को आगे भी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक संख्या में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 से जुड़ें। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने, नेतृत्व कौशल विकसित करने तथा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में अपनी भूमिका समझने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

जिला युवा अधिकारी ने युवाओं, युवा संगठनों एवं संबंधित संस्थानों से भी अपील की कि वे अपने स्तर से इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और अधिक से अधिक पात्र युवाओं को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि समस्तीपुर जिले की अधिकाधिक युवा प्रतिभाएं इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बन सकें।

*राष्ट्रीय राजमार्ग को रेलवे की हरी झंडी, दौरम मधेपुरा– बैजनाथपुर के बीच समपार संख्या 95 ‘बी’ पर एनएचएआई के आरओबी (ROB) निर्माण को रेलवे की हरी झंडी – Doorbeen News*

राष्ट्रीय राजमार्ग को रेलवे की हरी झंडी, दौरम मधेपुरा– बैजनाथपुर के बीच समपार संख्या 95 ‘बी’ पर एनएचएआई के आरओबी (ROB) निर्माण को रेलवे की हरी झंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *