सिंघिया में ससुराल आए व्यक्ति ने खाया जहर, पीएचसी में कराया गया भर्ती

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: सिंघिया प्रखंड अंतर्गत कैना गांव में ससुराल आए एक व्यक्ति द्वारा कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। कीटनाशक दवा खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघिया में भर्ती कराया।

मिली जानकारी के अनुसार मूर्छित व्यक्ति की पहचान दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के लादहो गांव निवासी रामाशीष सहनी के रूप में हुई है। बताया गया कि करीब एक सप्ताह पूर्व रामाशीष सहनी ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। इसके बाद उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर सिंघिया थाना क्षेत्र के कैना गांव अपने मायके पिता बद्री सहनी के घर चली आई थी।

गुरुवार को रामाशीष सहनी अपनी पत्नी को साथ ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा था। बताया जा रहा है कि पत्नी उसके साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद उसने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी, जिसके बाद पड़ोसियों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंधिया पहुंचाया। पीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ.  की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

*समस्तीपुर के 4.48 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची ₹52.55 करोड़ की राशि – Doorbeen News*

समस्तीपुर के 4.48 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची ₹52.55 करोड़ की राशि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *