व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर, 10 सितंबर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत समस्तीपुर जिले के 4,48,291 पेंशनधारियों के बैंक खातों में गुरुवार को 52 करोड़ 55 लाख 40 हजार 900 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा राज्यभर के लाभुकों को ₹1,100 प्रति माह की दर से पेंशन एवं बकाया राशि का हस्तांतरण किया गया।
जिला स्तर पर कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत जिले के लाखों लाभुकों को इस राशि का लाभ मिला।
इन योजनाओं के लाभुक हुए लाभान्वित
जिले में लाभान्वित पेंशनधारियों में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 83,268, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 26,654 और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 3,195 लाभुक शामिल हैं।
इसके अलावा मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 2,24,676, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 41,249 तथा बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 69,249 लाभुकों के खाते में भी राशि भेजी गई।
जीवन प्रमाणीकरण समय पर कराने की अपील
जिलाधिकारी, समस्तीपुर ने सभी पेंशनधारियों से अपील की कि वे अपना जीवन प्रमाणीकरण (Life Certificate) और आधार सीडिंग समय पर अवश्य करा लें। इससे भविष्य में पेंशन राशि के भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।



*12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत डीएम ने जागरूकता रथ को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना – Doorbeen News*
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत डीएम ने जागरूकता रथ को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना









