व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर :12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया।जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत में यातायात से जुड़े लंबित चालानों के निपटारे पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


जिन वाहन मालिकों का चालान लंबित है, वे लोक अदालत के माध्यम से नियमानुसार 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं।इच्छुक लोग आवश्यक प्रक्रिया के लिए आज और कल आवेदन कर सकते हैं। वहीं, 12 सितंबर को आयोजित लोक अदालत में पहुंचकर लंबित मामलों के निपटारे का अवसर मिलेगा।


इस मौके पर डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार, एसडीओ सदर राकेश कुमार, अपर समाहर्ता बृजेश कुमार, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी सौरव कुमार, अजय कुमार सिंह एवं अधिवक्ता रवि शंकर चौधरी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।



*सिंघिया में बीएलओ की बैठक, प्रपत्र 6, 7 और 8 के निष्पादन का निदेश – Doorbeen News*
सिंघिया में बीएलओ की बैठक, प्रपत्र 6, 7 और 8 के निष्पादन का निदेश





