व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर। प्रखंड की मदुदाबाद पंचायत में बाढ़ का पानी तीन परिवारों के लिए काल बन गया। अलग-अलग घटनाओं में पानी में डूबने से दो 10 वर्षीय बच्चों और 85 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। घटनाओं के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।
पहली घटना सोमवार देर शाम पंचायत के वार्ड संख्या 12 में हुई। बताया गया कि मो. शमीम का 10 वर्षीय पुत्र मो. आसिफ बाढ़ के पानी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
घर से निकली वृद्धा, अगले दिन मिला शव
दूसरी घटना पंचायत के अंदौर गांव में हुई। यहां गनौर साह की 85 वर्षीय पत्नी सकली देवी की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, मानसिक रूप से अस्वस्थ सकली देवी सोमवार दोपहर घर से निकली थीं। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
तलाश के दौरान मंगलवार शाम उनका शव बाढ़ के पानी में उपलाता हुआ मिला। शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया।
घटना की जानकारी मिलने पर मदुदाबाद की मुखिया अनिता देवी और मुखिया प्रतिनिधि अमरनाथ राय पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।


*डिग्री कॉलेज के पठन-पाठन को बेहतर बनाने पर विधायक ने दिए निर्देश – Doorbeen News*
डिग्री कॉलेज के पठन-पाठन को बेहतर बनाने पर विधायक ने दिए निर्देश










