सोनपुर मंडल का मेगा टिकट जांच अभियान जारी, एक दिन में 2,436 मामले पकड़े गए

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: सोनपुर मंडल में यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं नियमसम्मत यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेगा टिकट जांच अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।

दिनांक 07 सितंबर 2026 को मंडल रेल प्रबंधक  अमित सरन के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  धीरज कुमार के निर्देशन में सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों जैसे सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मानसी, खगड़िया, नवगछिया एवं ट्रेनों में विशेष मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान में टिकट जांच कर्मियों, रेलवे सुरक्षा बल तथा वाणिज्य विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से सघन जांच की।

इस अभियान के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं बिना उचित प्राधिकरण के यात्रा करने वाले *2436* यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिससे ₹ *22,08,825* /- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

सितंबर माह (07 सितंबर 2026 तक) में सोनपुर मंडल द्वारा कुल *10,380* मामलों का निपटारा करते हुए ₹ *90,32,135* /- का राजस्व अर्जित किया गया है।

वहीं,विदित हो कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक मंडल द्वारा कुल *3,40,767* मामलों में कार्रवाई करते हुए ₹ *26,39,20,667* /- का रेल राजस्व प्राप्त किया गया है।

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें तथा यात्रा के दौरान रेलवे के नियमों का पालन करें। बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट के यात्रा करने पर रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाती है।

सोनपुर मंडल यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं पारदर्शी रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ रेलवे राजस्व की सुरक्षा हेतु भविष्य में भी ऐसे विशेष टिकट जांच अभियान निरंतर जारी रखेगा।

*बेगूसराय जाने के दौरान मुसरीघरारी में रुके जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात – Doorbeen News*

बेगूसराय जाने के दौरान मुसरीघरारी में रुके जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *