दूध लेकर लौट रहे कारोबारी को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, पीठ में लगी बुलेट

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करे

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने दूध कारोबारी को गोली मार दी। वारदात समस्तीपुर-दलसिंहसराय मुख्य पथ पर धमुआ चौक के पास हुई। गोली पीछे से दूध कारोबारी की पीठ में लगी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घायल की पहचान पतैली गांव निवासी राजेश पासवान के पुत्र संजीव कुमार पासवान के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उजियारपुर सीएचसी से उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दूध लेकर क्रय केंद्र लौट रहे थे संजीव

घायल संजीव कुमार पासवान ने पुलिस को बताया कि वह रोज की तरह शनिवार शाम क्षेत्र के पशुपालकों से दूध खरीदकर दूध क्रय केंद्र लौट रहे थे। इसी दौरान धमुआ चौक के पास पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उन पर गोली चला दी।

गोली पीठ में लगते ही संजीव सड़क पर गिर गए। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश उजियारपुर की ओर फरार हो गए। संजीव के मुताबिक वह किसी भी बदमाश को पहचानते नहीं हैं। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

मौके पर पहुंची पुलिस, डीएसपी ने की जांच

गोलीबारी की सूचना मिलते ही उजियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायल संजीव से घटना की जानकारी भी ली।

इसके बाद दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर वारदात से जुड़ी जानकारी जुटाई है।

बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस अब आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। गोलीबारी के पीछे लूट, पुरानी रंजिश या कोई अन्य वजह है, इसकी भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद ही गोलीबारी की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

*राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर प्राथमिक विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस शिक्षकों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि – Doorbeen News*

राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर प्राथमिक विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस शिक्षकों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *