राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर प्राथमिक विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस शिक्षकों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बखरी बुजुर्ग, वार्ड संख्या-2 में शनिवार को देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर शिक्षकों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

इस अवसर पर विद्यालय में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। शिक्षकों ने बच्चों को शिक्षक दिवस के महत्व और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने पर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें बेहतर नागरिक बनने की दिशा भी दिखाते हैं। शिक्षक दिवस विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच आपसी सम्मान एवं स्नेह को मजबूत करने का अवसर है।

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पढ़ाई करने, अनुशासन बनाए रखने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर शिक्षक महेश झा, बेबी कुमारी, विकास प्रभाकर, दीपक कुमार यादव, वर्षा रानी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

*शिक्षक दिवस : सात शिक्षकों को मिला सम्मान, प्रखंड स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को बीईओ ने किया सम्मानित – Doorbeen News*

शिक्षक दिवस : सात शिक्षकों को मिला सम्मान, प्रखंड स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को बीईओ ने किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *