चकोटी मठ से चोरी हुईं 6 प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र स्थित महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी मठ के गर्भगृह से चोरी हुई भगवान की छह मूर्तियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त एक एर्टिगा कार, दानपात्र और विभिन्न मंदिरों से चोरी किए गए पूजा के सामान भी जब्त किए हैं।

जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई की रात चकोटी मठ के गर्भगृह से भगवान श्रीराम, माता जानकी, श्रीरामलला, श्रीलक्ष्मण, श्रीहनुमान और लड्डू गोपाल की मूर्तियां सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। पुजारी महंत राम सेवक दास शास्त्री के आवेदन पर खानपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर-2 एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर नंदकिशोर महतो, छोटू कुमार और गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया। तीनों विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट के रहने वाले हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम, हथौड़ी, खानपुर तथा दरभंगा जिले के बहेड़ी और बिरौल क्षेत्र के कई मंदिरों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर पीतल की घंटियां, पूजा सामग्री, पीतल के बर्तन समेत अन्य चोरी का सामान भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व से समस्तीपुर, बेगूसराय और सीतामढ़ी में चोरी, डकैती, अवैध हथियार और अन्य आपराधिक मामलों का रिकॉर्ड है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस कार्रवाई में खानपुर थाना और डीआईयू की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

*सदर अस्पताल समस्तीपुर में शुरू हुई आईसीयू सेवा – Doorbeen News*

सदर अस्पताल समस्तीपुर में शुरू हुई आईसीयू सेवा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *