व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के पंचपैका गांव में रविवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने घर में सो रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने सिर में गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
मृतक की पहचान राजनारायण सिंह (पिता- रामाशंकर सिंह), निवासी ग्राम पंचपैका, थाना उजियारपुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही उजियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया।



पुलिस के अनुसार घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और डीआईयू (जिला आसूचना इकाई) की टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
समस्तीपुर पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (दलसिंहसराय) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों से भी पूछताछ कर घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग जुटाए जा रहे हैं।



*सरकारी जमीन पर पुस्तैनी बसे दलितों-गरीबों पर सम्राट सरकार का बुलडोजर चलने नहीं देंगे-धीरेंद्र झा – Doorbeen News*
सरकारी जमीन पर पुस्तैनी बसे दलितों-गरीबों पर सम्राट सरकार का बुलडोजर चलने नहीं देंगे-धीरेंद्र झा





