व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News। समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा एनएच-28 पर रुपौली बुजुर्ग गांव के समीप हुआ, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 8 बजे धामनी गांव निवासी नागेश्वर कुमार (30 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रुपौली बुजुर्ग के पास एनएच-28 पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची मुसरीघरारी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया।



मृतक की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के धामनी गांव निवासी नागेश्वर कुमार के रूप में की गई है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मामले की जांच की जा रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान होने के बाद उसके चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।



*समस्तीपुर में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम: ग्रामीणों ने एक चोर को दबोचा, जमकर की पिटाई – Doorbeen News*
समस्तीपुर में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम: ग्रामीणों ने एक चोर को दबोचा, जमकर की पिटाई





