व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: सिंघिया प्रखंड अंतर्गत माहे गांव निवासी युवा राजद नेता रुपेश कुमार रंजन के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। विगत दिनों लंबी बीमारी के बाद उनके निधन की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में गहरा दुख देखा गया। राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती तथा विधान पार्षद मो. कारी सोहेब के नेतृत्व में पार्टी की एक प्रतिनिधिमंडल टीम माहे गांव पहुंची, जहां नेताओं ने दिवंगत नेता के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की।



इस दौरान विधान पार्षद मो. कारी सोहेब ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रुपेश रंजन एक जुझारू, मिलनसार एवं समर्पित युवा नेता थे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका संघर्ष, समर्पण और कार्यकर्ताओं के प्रति स्नेह हमेशा याद किया जाएगा। वहीं राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती ने कहा कि पार्टी ने एक कर्मठ एवं सक्रिय युवा साथी को खो दिया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।
मौके पर प्रधान महासचिव विपीन सहनी, प्रदेश महासचिव राजेन्द्र सहनी, जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, सत्यविंद पासवान, रामस्वार्थ यादव, शत्रुध्न यादव, जितेन्द्र यादव, मो. परवेज आलम, रोशन यादव, विश्वनाथ राम, अमरजीत यादव, अनिल कुमार यादव, ब्रजेश कुमार, मधुरेश सिन्हा, प्रोफेसर रामाश्रय यादव, मो. जाकिर, करण भास्कर समेत कई राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।



*मक्के के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी, 21 मई से था लापता, परिजनों में मचा कोहराम – Doorbeen News*
मक्के के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी, 21 मई से था लापता, परिजनों में मचा कोहराम





