व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को 19वें रोजगार मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों एवं संगठनों में चयनित 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
प्रधानमंत्री ने नव नियुक्त युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से पूर्ण समर्पण, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।



रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता के तहत आयोजित यह रोजगार मेला युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, अब तक आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से देशभर में करीब 12 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं।
19वें रोजगार मेले का आयोजन देशभर के 47 स्थानों पर किया गया।
समस्तीपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Nityanand Rai, विधायक अश्वमेध देवी एवं विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार, DRM ज्योति मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समस्तीपुर में कुल 64 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
इस रोजगार मेले के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों ने रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग समेत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देने हेतु कार्यभार ग्रहण किया।



*बिहार के सरकारी स्कूलों में शनिवार को फिर होगा ‘हाफ डे’ – Doorbeen News*





