बिहार के सरकारी स्कूलों में शनिवार को फिर होगा ‘हाफ डे’

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों के समय और कार्यदिवस को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद पर अब राज्य सरकार बड़ा फैसला लेने जा रही है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री Samrat Choudhary के नेतृत्व वाली सरकार ने शनिवार को फिर से आधे दिन की पढ़ाई यानी ‘हाफ डे’ व्यवस्था बहाल करने का निर्णय लिया है।
सूत्रों के मुताबिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई विस्तृत समीक्षा बैठक के बाद इस प्रस्ताव पर सहमति बन गई है। अब जल्द ही बिहार के शिक्षा मंत्री Mithilesh Tiwari इस नई व्यवस्था की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले कई महीनों से राज्य के करीब पौने छह लाख सरकारी शिक्षक और विभिन्न शिक्षक संगठन शनिवार को फुल डे के बजाय हाफ डे लागू करने की मांग कर रहे थे। खासकर भीषण गर्मी और लू के दौरान पूरे दिन स्कूल संचालन को लेकर बच्चों के स्वास्थ्य पर भी चिंता जताई जा रही थी।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के लाखों छात्र-छात्राओं को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं शिक्षकों को भी सप्ताहांत में जरूरी कार्यों के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।
शिक्षा विभाग के इस फैसले को छात्रों और शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

*जनसुनवाई में मिली शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, कोंच थाना के दारोगा निलंबित – Doorbeen News*

जनसुनवाई में मिली शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, कोंच थाना के दारोगा निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *