सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप में प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Samastipur News: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शुक्रवार को मॉडल स्कूल प्लस टू उच्च विद्यालय शिवाजीनगर के परिसर में सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप बीबीएससी 2026 के सफल दैनिक कार्यक्रम के उपरांत पुरस्कार वितरण एवं नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिवार की ओर से उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया, जिसमें छात्र छात्राओं, शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार ने की, जबकि संचालन शिक्षक राज नारायण एवं राधा कांत सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समारोह के दौरान सात दिनों तक आयोजित विभिन्न शैक्षणिक, भाषाई एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट एवं उत्साह से गूंजता रहा। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि भारतीय भाषा समर कैंप का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में भाषाई ज्ञान, रचनात्मक क्षमता, संवाद कौशल एवं आत्मविश्वास का विकास करना है। सात दिनों तक चले इस कैंप में बच्चों ने विभिन्न भारतीय भाषाओं, लेखन, भाषण, कविता पाठ एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इसी अवसर पर विद्यालय में नवम वर्ग में नव प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से नवप्रवेशी विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह एवं उमंग देखी गई।
प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ भाषा एवं संस्कृति का ज्ञान भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम साबित होते हैं। मंच संचालन कर रहे शिक्षक राज नारायण एवं राधा कांत सिंह ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
मौके पर शिक्षक प्रशांत कुमार, बृजमोहन सहनी, विगेश कुमार पासवान, बुघियार मुखिया, अंकित कुमार, मुकेश कुमार, संजय सहनी, संतोष कुमार, शिव शंकर शर्मा, मो० नूर आलम, नेहा रानी, रूबी कुमारी, उषा कुमारी, पूजा भारती, रूबी कुमारी एवं उदय सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*तीन विद्यालयों के निरीक्षण में रहियार उत्तर की व्यवस्था से प्रभावित हुए विधायक बीरेन्द्र कुमार – Doorbeen News*

तीन विद्यालयों के निरीक्षण में रहियार उत्तर की व्यवस्था से प्रभावित हुए विधायक बीरेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *