समस्तीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राजीव गांधी का 35वां बलिदान दिवस

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News: समस्तीपुर के काशीपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi का 35वां बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अनिता राम ने की।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उनके देश निर्माण, सूचना क्रांति एवं युवाओं के उत्थान में दिए गए योगदान को याद किया गया।

जिला अध्यक्ष श्रीमती अनिता राम ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी और देश को नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन देश सेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक रहा है।
कार्यक्रम में भुपनेश्वर राम, डोमन राय, सुमन कुमार, कृष्ण कुमार, परमानंद मिश्रा, सुशील कुमार राय, मो. फिरोज अंसारी, अनिल कुमार तिवारी, रामनारायण प्रसाद शर्मा, उमेश राम, मोहम्मद सोहेल सिद्दीकी, अब्दुल मलिक, अनीश कुमार, सुमन सौरभ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*समस्तीपुर में डीसीईसीई परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट – Doorbeen News*

समस्तीपुर में डीसीईसीई परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *