समस्तीपुर में कथित ‘हाफ एनकाउंटर’ का वीडियो वायरल, घायल अपराधी और पुलिसकर्मी के बीच बातचीत चर्चा में

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur Crime News:  बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र में हुए कथित ‘हाफ एनकाउंटर’ के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पैर में गोली लगने से घायल अपराधी प्रिंस कुमार और एक पुलिस पदाधिकारी के बीच तीखी बातचीत सुनाई दे रही है।

वीडियो में घायल प्रिंस कुमार दर्द से कराहते हुए पुलिसकर्मी से पूछता नजर आ रहा है, “सर, एक बात पूछूं? आपने मुझे गोली क्यों मार दी? हड्डी में गोली क्यों मार दिए?” इस दौरान पुलिसकर्मी उसे डांटते हुए जवाब देते दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में प्रिंस कुमार पुलिस के सामने यह स्वीकार करता दिख रहा है कि उसने अपने कथित सरगना ‘गोपाल भैया’ के कहने पर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। वीडियो में वह यह भी कहता है कि गोपाल की मां के ऑपरेशन के लिए 40 से 50 हजार रुपये की जरूरत थी। बातचीत के अंत में घायल अपराधी पुलिस से जल्द अस्पताल ले जाने की गुहार लगाता सुनाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अपराधी के परिजनों द्वारा मीडिया को उपलब्ध कराया गया है।

पुलिस के अनुसार उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना में शामिल तीन अपराधियों — प्रिंस कुमार, भूपेंद्र कुमार और लक्ष्मण कुमार दास — को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का दावा है कि हथियार बरामदगी के लिए भगवानपुर देसुआ स्थित बगीचे में ले जाने के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर चार राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें प्रिंस कुमार के पैर में गोली लगी। इसके बाद अन्य दो आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस ने मौके से दो देसी कट्टा, एक पिस्टल, कारतूस, सीएसपी केंद्र से लूटे गए 77 हजार 100 रुपये तथा दो बाइक बरामद करने का दावा किया है।

वहीं दूसरी ओर घायल प्रिंस कुमार के परिजनों ने पुलिस की पूरी कहानी को झूठा बताया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने 18 मई की रात उसे घर से उठाया था और गिरफ्तारी का कारण भी नहीं बताया गया। अब एनकाउंटर की कहानी गढ़ी जा रही है। परिवार का कहना है कि प्रिंस निर्दोष है और वे इस मामले को लेकर मानवाधिकार आयोग एवं वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करेंगे।
फिलहाल घायल प्रिंस कुमार का इलाज Samastipur Sadar Hospital में चल रहा है।

*22 मई को समस्तीपुर शहर के कर्पूरी सभागार में सेमिनार को करेंगे संबोधित-सुरेंद्र – Doorbeen News*

22 मई को समस्तीपुर शहर के कर्पूरी सभागार में सेमिनार को करेंगे संबोधित-सुरेंद्र

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *