TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध मार्च निकालकर मुख्यमंत्री का पूतला फूंका

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करे

 

Samastipur News: TRE-4 अभ्यर्थियों पर पटना में हुए लाठीचार्ज, महिला अभ्यर्थियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले के विरोध में रविवार को भाकपा माले, आइसा एवं आरवाईए के संयुक्त तत्वावधान में ताजपुर गांधी चौक से विरोध मार्च निकालकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पूतला फूंका।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अभ्यर्थियों पर की गई कार्रवाई की निंदा की।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों पर बल प्रयोग करना लोकतंत्र के खिलाफ है। महिला अभ्यर्थियों के साथ दुर्व्यवहार बेहद शर्मनाक एवं निंदनीय है।

नेताओं ने सरकार से दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने, अभ्यर्थियों की मांगों को अविलंब पूरा करने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करने की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-युवा एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व आरवाईए के जिला अध्यक्ष आसिफ होदा ने किया।

मौके पर मो० एजाज, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, शंकर महतो, मो० रहमान, मोतीलाल सिंह, उपेंद्र शर्मा, चांद बाबू, मो० शाद, सरवर वसीम, बस्साम तौहीदी, राजद के दीपक लाल निरहुआ आदि उपस्थित थे।

*शिवाजीनगर में 17 लीटर देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार – Doorbeen News*

शिवाजीनगर में 17 लीटर देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *