समस्तीपुर में आंधी-तूफान और बारिश का कहर, तीन लोगों की मौत; शहर से गांव तक जलजमाव

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में शुक्रवार शाम अचानक आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। अलग-अलग घटनाओं में पेड़ गिरने और वज्रपात से तीन लोगों की मौत की सूचना है। वहीं शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जलजमाव की स्थिति बन गई है। किसानों को भी फसलों में भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर प्रखंड के छतौना गांव में तेज आंधी के दौरान एक व्यक्ति पेड़ के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मोरवा और सरायरंजन प्रखंड में एक-एक व्यक्ति की वज्रपात की चपेट में आने से मौत होने की सूचना है। प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है।

आंधी-तूफान के कारण कई फूस के मकानों और एल्बेस्टर की छतों के उड़ जाने की भी खबर है। तेज बारिश के चलते समस्तीपुर शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जलजमाव हो गया। पटेल मैदान के पीछे की सड़क पर शनिवार शाम तक पानी जमा रहा। काशीपुर लखना चौक पर भी शनिवार को देर से पानी निकला।

वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में अर्धनिर्मित सड़क के कारण स्थिति और खराब हो गई। मोहल्ले की सड़कों के साथ कई घरों में भी पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश से मक्का की फसल को कुछ लाभ मिला है, लेकिन निचले इलाकों में लगी फसलें और सब्जियां जलजमाव से प्रभावित हुई हैं। तेज हवा के कारण आम और लीची की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। किसान फसलों की क्षति से चिंतित हैं और प्रशासन से राहत की मांग कर रहे हैं।

*समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में 2709 मामलों का निष्पादन, 4.76 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ समझौता – Doorbeen News*

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में 2709 मामलों का निष्पादन, 4.76 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ समझौता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *