समस्तीपुर में ‘सितारा’ सप्ताह उत्सव के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को “उभयलिंगी व्यक्तियों का एकीकरण, पुनर्वासन एवं न्याय तक पहुंच योजना-2023 (सितारा)” सप्ताह उत्सव के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन विधिक सेवा सदन, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय परिसर, समस्तीपुर में किया गया। इसका उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार Sameer Kumar, जिलाधिकारी Roshan Kushwaha एवं अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से कई स्टॉल लगाए गए थे। इनमें आधार कार्ड पंजीकरण केंद्र, श्रम कार्ड, रोजगार कार्ड, कौशल विकास केंद्र, जिला उद्योग केंद्र, आयुष्मान कार्ड केंद्र, मतदाता पहचान पत्र केंद्र तथा उभयलिंगी पहचान पत्र केंद्र शामिल थे। इन स्टॉलों पर उभयलिंगी व्यक्तियों ने पंजीकरण भी कराया।

मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने उभयलिंगी समुदाय के उत्थान, पुनर्वासन एवं सर्वांगीण विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए सामाजिक संवेदनशीलता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के सचिव Manoj Kumar ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर न्यायिक एवं प्रशासनिक पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

*करंट लगने से चौथी कक्षा के छात्र की मौत, शादी समारोह की खुशियां मातम में बदली – Doorbeen News*

करंट लगने से चौथी कक्षा के छात्र की मौत, शादी समारोह की खुशियां मातम में बदली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *