बेला विद्यालय में मध्यान भोजन की गुणवत्ता की हुई जांच

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करे

 

Samastipur News: समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान भोजन योजना के निर्देश के आलोक में मध्याह्न भोजन साधनसेवी संतोष कुमार धीरज ने विद्यालय शिक्षा समिति द्वारा संचालित मीनू के अनुसार पके हुए भोजन की गुणवत्ता का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विद्यालय के अभिलेख, रसोईघर , भंडार , वर्ग वार छात्रों की भौतिक उपस्थित,साफ-सफाई,कचरों का समुचित निपटान,पेयजल की उपलब्धता और शुद्धता, हाथ धुलाई बेसिन, भोजन करने की जगह एवं भोजन की गुणवत्ता का सत्यापन कर टैब में फोटोग्राफी संरक्षित किया।

वर्ग वार भौतिक उपस्थिति सत्यापन के समय बच्चों ने इनका गर्म जोशी से स्वागत किया। अंत में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के आग्रह पर वर्ग 1 से 8 तक के सभी वर्ग नायकों को उन्होंने बैच प्रदान कर सम्मानित किया। तदोपरांत बच्चों के आग्रह पर वर्ग नायकों के साथ सामूहिक फोटोग्राफी करवाया।मौके पर रसोइया सह सहायक सुशीला देवी, राम दुलारी देवी, सुकनी देवी,ऊषा देवी ने माहवार मानदेय भुगतान से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

*समस्तीपुर में गैस एजेंसी पर गए बुजुर्ग की पिटाई: गैस एजेंसी के कर्मी पर पिटाई का आरोप, बेटा बोला- LPG की स्थिति जानने के लिए पहुंचे थे – Doorbeen News*

समस्तीपुर में गैस एजेंसी पर गए बुजुर्ग की पिटाई: गैस एजेंसी के कर्मी पर पिटाई का आरोप, बेटा बोला- LPG की स्थिति जानने के लिए पहुंचे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *