समस्तीपुर में गैस एजेंसी पर गए बुजुर्ग की पिटाई: गैस एजेंसी के कर्मी पर पिटाई का आरोप, बेटा बोला- LPG की स्थिति जानने के लिए पहुंचे थे

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

Samastipur News: समस्तीपुर शहर के बहादुरपुर स्थित बुद्ध गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर की स्थिति एक बुजुर्ग जानने पहुंचे। आरोप है कि इनके साथ आज एजेंसी संचालक और कर्मियों ने मारपीट की। जख्मी बुजुर्ग शहर के बहादुरपुर मोहल्ला के विमल प्रसाद गुप्ता हैं। घटना की सूचना के बाद पहुंचे परिवार के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना नगर पुलिस को दी मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कार्यालय पर जाकर स्थिति की जानकारी लेने कहा घटना के संबंध में बुजुर्ग के बेटे वकील विवेक कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके गैस सिलेंडर का डीआईसी नंबर आने के बावजूद उन्हें सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उनके पिता आज गैस गोदाम पर भी गए थे उन्हें सिलेंडर नहीं दिया गया और कार्यालय पर जाकर स्थिति की जानकारी लेने को कहा गया ।

जब वह पूर्जा से संबंधित जानकारी के लिए गैस एजेंसी के कार्यालय बायपास रोड पर गए, तो वहां के मालिक अजय मंडल और कर्मियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट कर दी। साथ ही उन्हें कार्यालय कक्ष में ही बंद भी कर दिया। हालांकि जब लोगों को मामले की जानकारी मिली, तो मौके पर पहुंचकर उन्हें वहां से उठाकर सदर अस्पताल लाया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। मामले की जानकारी पुलिस के 112 नंबर टीम को दी गई है, जो जांच के लिए मौके पर पहुंचे भी थे।घटना की सूचना पर पहुंची 112 नंबर टीम के जमादार भोला सिंह ने बताया कि बुद्ध गैस एजेंसी के कार्यालय पर बुजुर्ग के साथ मारपीट की सूचना मिली थी।

जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे हैं। बुजुर्ग को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। अभी बयान नहीं लिया जा सका है। बुजुर्ग की स्थिति अच्छी नहीं है। बयान लेने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

*हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी थीम पर नौ मई को होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी – Doorbeen News*

हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी थीम पर नौ मई को होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *